अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी शनिवार शाम को बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा पहुंचे। वहां उन्होंने ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरा में निराश्रित लोगों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कंबल वितरित किए। साथ ही वहां रह रहे नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। कलेक्टर ने नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों से अपील है कि ठंड से बचाव के लिए गरीब नागरिकों की मदद के लिए आगे आए। इस दौरान एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीरज छारी उनके साथ रहे।


