जिले में दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन-रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात का पारा सीजन में सबसे डाउन रहा। बुधवार-गुरुवार की रात का पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे रात के समय सबसे अधिक ठंड पर रही है। गुरुवार सुबह के समय दो से तीन घंटे तक हल्की धुंध छाई रही है। साथ ही बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन के समय सर्द हवा चलती रहीं, जिससे दोपहर के समय भी ठंड का असर जारी है। इस समय उत्तर-पूर्व की ओर से हवा चल रही है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो-तीन दिनों तक ठंडी हवा चलेगी, न्यूनतम तापमान भी इसी तरह से डाउन रहेगा।