अशोकनगर में सीजन की सबसे सर्द रात:पहली बार न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज; दिन में सर्द हवाओं से बढ़ रही ठंड

जिले में बीते कुछ दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है, लेकिन बीती रात (गुरुवार शुक्रवार) रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो अब तक का सबसे कम तापमान है, जिससे रात के समय कड़ाके की ठंड रही। बीते चार दिन से रात के तापमान में लगातार पारा गिरता जा रहा है। हालांकि कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। कुछ दिनों से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया जा रहा है, लेकिन दिन के समय सर्द हवा चल रही है उत्तर पूर्व की ओर से 5 से लेकर 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं, जिसकी वजह से दिन में भी ठंड का असर काफी तेज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *