अशोकनगर से निशंक धाम पहुंची भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा:निशंक धाम में गूंजा जयकारा, भव्य शोभायात्रा निकली; जगह-जगह सजाई गईं रंगोलियां

अशोकनगर जिले के बंगला चौराहा स्थित निशंक धाम में भगवान पार्श्वनाथ की 11 फुट ऊंची प्रतिमा का मंगल प्रवेश हुआ। प्रतिमा अशोकनगर से होते हुए निशंक धाम पहुंची। इससे एक दिन पहले अशोकनगर पहुंचती थी। इस दौरान पूरा इलाका धर्ममय हो गया। प्रतिमा के स्वागत में बंगला चौराहे से दो किलोमीटर पहले गुपलिया गांव से एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर जयकारे लगाए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रंगोलियां बनाई गई थीं और भक्तों ने भगवान की आरती की। शोभायात्रा में 11 फुट की विशाल प्रतिमा मुख्य आकर्षण रही। चल समारोह में 50 से अधिक वाहनों का काफिला शामिल था। मंगल प्रवेश के अवसर पर कस्बे में मिठाइयां भी वितरित की गईं। भगवान पार्श्वनाथ की यह प्रतिमा नवनिर्मित नवीन जिनालय में स्थापित की जाएगी। इस आयोजन में समाज के वरिष्ठ सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन खनियाधाना पंचकल्याणक महोत्सव के समापन के बाद संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *