अशोक पाड़लेचा भारतीय जैन संघटना ब्यावर के संयोजक कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए

ब्यावर| भारतीय जैन संघटना के ब्यावर चैप्टर का संयोजक कार्यकारी अध्यक्ष पद पर अशोक पालड़ेचा को मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष पद की घोषणा पाली स्थित रूप रजत विहार में आयोजित संस्था के राज्य अधिवेशन में की गई। इस अवसर पर राजस्थान अध्यक्ष श्रवण दुगड़ एवं राज्य सचिव आतिश लोढ़ा के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर सांखला एवं राष्ट्रीय सचिव दीपक चौपड़ा की उपस्थिति में नियुक्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में राज्यभर से पधारे संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रहे। अशोक पालड़ेचा वर्तमान में जैन कान्फ्रेंस जीवन प्रकाश योजना के प्रान्तीय अध्यक्ष, महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्यावर के चेयरमेन, महावीर जैन नवयुवक संघ के मंत्री पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि अशोक पालड़ेचा के नेतृत्व में बीजेएस ब्यावर चैप्टर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर अशोक पाड़लेचा को महावीर नाहर, अभिषेक नाहटा, अनिल डोसी, सुशील मेहता, रूपेश कोठारी, मोहित कांठेड़, गुलाब रांका, गौतम संचेती, मुकेश बाफणा, नवीन खटोड़, विनोद कोठारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *