त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में राजभाषा हिंदी को कार्यालय में लागू करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए आईआरएस अशोक बिश्नोई को सम्मानित किया गया। यह सम्मान गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार द्वारा प्रदान किया गया। फलोदी के अशोक विश्नोई सम्मानित
फलोदी निवासी अशोक बिश्नोई, जो सीजीएसटी जयपुर में कार्यरत हैं। उन्हें उत्तर क्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर यह पुरस्कार मिला। उनके कार्यालय ने भारत सरकार की राजभाषा नीति के तहत वर्ष 2024-25 के लिए यह उपलब्धि हासिल की है। आईआरएस अशोक बिश्नोई मूल रूप से फलोदी जिले के गाँव नोखड़ा गोदारा के निवासी हैं। इस सम्मान पर उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राजभाषा हिंदी को लागू करने में सभी कर्मचारियों को अधिक प्रोत्साहन देगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसे आयोजन भाषा के माध्यम से पूरे देश को जोड़ते हैं।


