दुर्ग जिले के भिलाई में डॉक्टर सुसाइड मामले में 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में पाया कि आरोपियों ने एक युवती के साथ मिलते समय डॉ. बी राठौर का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने गांव में सामाजिक बैठक बुलाई और मामले को दबाने के लिए डॉक्टर से 5 लाख रुपए की मांग कर उसे बेइज्जत किया था। इसके साथ ही उसे समय समय पर फोन करके प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे परेशान होकर डॉक्टर ने 18 मई 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने 26 मई को चारामा के गांव पुरी जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की उन्होंने बताया कि आरोपियों ने मिलकर अपने मोबाइल से 14 मई को डॉक्टर राठौर मकान के चढ़कर डॉक्टर और लड़की के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। अन्य आरोपियों की तलाश जारी बी. राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में संविदा आयुवेर्दिक डॉक्टर थे। सुसाइड से पहले उन्होंने नोट लिखा था जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सुसाइड नोट के बाद हुआ खुलासा एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 18 मई 2025 को रोहित कुमार राजपूत ने पुलिस को सूचना दी थी की 17-18 मई की दरम्यानी रात आयुर्वेदिक डॉक्टर बी राठौर ने अपनी बहन के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छावनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। मर्ग जांच व पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के दौरान डॉ. राठौर की पत्नी, बेटे, बेटी और भांजी और भांजी दामाद से पूछताछ की। इसके साथ ही साथ पुलिस ने चारामा के पुरी गांव जाकर वहां भी पूछताछ की, तब खुलासा हुआ। इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार


