अष्टयाम के बाद कंबल वितरण से दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

रांची | अघोर पथ स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा में अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश व चरणपादुका स्थापना दिवस सह आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। सोमवार को नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से आए पूज्य उत्साही राम द्वारा अघोरेश्वर स्मृति स्थल पर आरती-पूजन कर अष्टयाम का सुबह 9.30 बजे समापन किया गया। इसके बाद लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया। रांची शाखा के संयुक्त मंत्री अभय सहाय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, रात 10 बजे शहर में घूमकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर, डालटनगंज, गुमला, घाघरा, धनबाद व अन्य शाखाओं से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *