असनावर में नहीं है बस स्टैंड की सुविधा:यात्री हाईवे पर बस रुकवाने को मजबूर, हादसे की बनी रहती है आशंका

झालावाड़ के असनावर में बस स्टैंड जैसी कोई सुविधा नहीं है। इसके चलते नेशनल हाईवे 52 पर ही कहीं भी खड़े होकर बस रुकवा ली जाती है और यात्री सवार हो जाते हैं। बस या अन्य साधन यात्रियों के लिए अपने वाहन रोककर खड़े हो जाते हैं। इसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। यहां से बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। मनोहरथाना विधानसभा का असनावर अंतिम हिस्सा है, लेकिन यहां जनप्रतिनिधियों ने भी कभी कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी तो गर्मी और बारिश के दिनों में होती है। जहां साधन का इंतजार करने के लिए रोड पर यात्रियों को खड़ा रहना पड़ता है। नेशनल हाईवे 52 पर स्थित असनावर में झालावाड़ की ओर से आने-जाने और एमपी से राजस्थान में आने वाले भारी वाहन और हल्के वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं। वहीं आसपास के करीब आधा दर्जन गांव के लोग दिन भर अपने कामकाज को लेकर असनावर पहुंचते हैं। ग्रामीण परमानन्द का कहना है कि असनावर में बस स्टैंड का निर्माण होना चाहिए। वहीं मांगीलाल ने बताया कि यहां से गुजरने वाले वाहनों के कारण पूर्व में कई हादसे भी हो चुके हैं। यहां वर्तमान में तहसील, अस्पताल, थाना और असनावर से झालावाड़ की ओर जाने वाले रोड पर बसें रुकती हैं। इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी कविता मीणा ने बताया कि फिलहाल बस स्टैंड के लिए ग्राम पंचायत की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *