असनावर स्कूल में कौशल विकास के किट बांटे:51 छात्राओं को दी गई साइकिल, स्टूडेंट्स के खिले चेहरे

झालावाड़ जिले के असनावर में गवर्नमेंट स्कूल में एक समारोह का आयोजन कर कौशल किट वितरण किए गए। राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में व्यवसायिक शिक्षा के तहत संचालित ट्रेड ब्यूटी एंड वैलनेस की कक्षा 10 और 12 की छात्राओं को कौशल विकास किट वितरित किए गए। स्कूल में कक्षा 10 की छात्राओं को 32 किट और कक्षा 12 की छात्राओं को 31 किट कुल 63 किट वितरित किए गए। साथ ही राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9 की 51 छात्राओं को साइकिल वितरण किया। साइकिल और किट पाकर छात्राएं खुश नजर आईं। कार्यक्रम में प्रिंसिपल राजकंवर लोहार और स्टाफ सदस्य बजरंग लाल रेगर, शिव सिंह भील, राकेश मीणा, सुनीता गुप्ता, संगीता मीणा, कैलाश गुप्ता, श्वेता जैन, रामस्वरूप बागरी, ललिता वर्मा, बेबी निषाद और कालूलाल मीणा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *