असम राइफल में चयन पर तुलसी का सम्मान

खरेंगा| भारतीय सेना की असम राइफल में चयनित होने पर तुलसी निर्मलकर का उनके गृह ग्राम खरेंगा में स्वागत किया गया। धमतरी राज धोबी समाज के पदाधिकारियों ने इसे उपलब्धि और समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। असम राइफल जैसे प्रतिष्ठित बल में चयनित होना युवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। तुलसी निर्मलकर की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल बनाया है। उनका सम्मान धमतरी राज धोबी समाज के अध्यक्ष भरत निर्मलकर, सचिव धीरज निर्मलकर, कोषाध्यक्ष सुकालू निर्मलकर, सह सचिव दिनेश निर्मलकर, रामकुमार निर्मलकर, रेखु निर्मलकर ने किया। सभी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट की। मिठाई खिलाकर तुलसी का अभिनंदन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *