असिस्टेंट-कमिश्नर ने महिला से रेप किया, अबॉर्शन कराया:पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाए संबंध, दंतेवाड़ा में हुई थी पहचान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। महिला का आरोप है कि, अधिकारी ने उसे पहले प्यार के जाल में फंसाया। शादी करने की बात कहकर 7 साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। 3 बार गर्भपात भी कराया। घटना गीदम थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला दंतेवाड़ा जिले के गीदम इलाके की रहने वाली है। वो शादीशुदा है। लेकिन पति के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। इसलिए उससे अलग रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, पति से तलाक की प्रक्रिया जारी है। 7 साल तक शारीरिक संबंध बनाए जब सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह दंतेवाड़ा में पोस्टेड थे, तब उनसे महिला की किसी माध्यम से पहचान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई। मिलना-जुलना हुआ। दोस्ती प्यार में बदली। दोनों के बीच रिश्ते गहरे हो गए। आनंदजी सिंह भी पहले से ही शादीशुदा हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि, आनंदजी सिंह ने उनसे कहा था कि शादी करूंगा। ये वादा कर साल 2018 से 2025 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी के लिए कहा तो मना कर दिए। जिसके बाद महिला ने 26 मई 2025 को इसकी लिखित शिकायत गीदम पुलिस से की है। पुलिस बोली- जांच चल रही है इस मामले में गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि, महिला की लिखित शिकायत के आधार पर तुरंत FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दंतेवाड़ा जिले के ASP आरके बर्मन ने कहा कि, विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ BNS 64(1) और 351(2) धारा लगाई गई है। वहीं, हमने आनंदजी सिंह का भी पक्ष जानने उन्हें कॉल किया, लेकिन उनका फोन बंद आया। वे अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सहायक आयुक्त के घर छापा भी पड़ चुका है बता दें कि, मार्च 2025 में ACB और EOW ने सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के जगदलपुर स्थित मकान में भी दबिश दी थी। यहां उनके रिश्तेदारों के घर में भी कार्रवाई की गई थी। रायपुर से आए 13 अफसरों की टीम ने जांच की थी। …………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… निर्माणाधीन PM आवास में 5 साल की बच्ची से रेप: खेलने के बहाने साथ ले गया नाबालिग, मां को आते देख भागा; रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 5 साल की बच्ची से 14 साल के लड़के ने रेप किया है। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी है। वे अक्सर साथ में खेलते थे। मंगलवार को किशोर उसे खेलने के बहाने निर्माणाधीन PM आवास ले गया जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *