अस्थाई लाइसेंस जारी फिर भी अवैध रेत खनन हो रहा

भास्कर न्यूज | कोरबा जिले में 20 रेत खदानों को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही तीन नई रेत खदानों की ई-नीलामी होगी। भंडारण के लिए 15 अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन रुक नहीं रहा है। शहर में ही सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध उत्खनन और भंडारण जारी है। खनिज विभाग का दावा है कि अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक अवैध परिवहन के 264, उत्खनन के 21 और भंडारण के 10 मामले दर्ज हुए हैं। इन प्रकरणों में 73 लाख 73012 रुपए समझौता शुल्क की वसूली की गई है। विभाग का कहना है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 रेत खदान की मंजूरी है। दो नए रेत खदान तराईमार और कछार को ई-नीलामी से आवंटित किया गया है। इसकी मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। रामपुर क्षेत्र में रेत के आठ अस्थाई भंडारण लाइसेंस जारी किए गए हैं। जिले में टास्क फोर्स समिति भी गठित है। इसमें खनिज, वन, पुलिस, परिवहन और राजस्व विभाग उरगा, कुदुरमाल, बरपाली, करतला क्षेत्र में लगातार निरीक्षण कर रही है। दूसरी ओर शहर के भीतर ही हसदेव नदी पर अवैध उत्खनन नहीं रुक रहा है। गौमाता चौक के पास ही रेत का अवैध भंडारण कर बिक्री की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *