अस्पतालों की ICU पर भास्कर इन्वेस्टिगेशन:SMS के ट्रॉमा-इमरजेंसी ICU में चादर व तकियों में बैक्टीरिया; मरीजों को निमोनिया, यूरीन इंफेक्शन

इलाज देने वाले अस्पताल ही मरीजों को बीमार कर रहे हैं। अस्पतालों के बेड से लेकर व्हील चेयर, स्ट्रेचर तक ऐसे संक्रमण फैला रहे हैं, जो जानलेवा तक हो सकते हैं। अस्पतालों में इंफेक्शन का कितना स्तर है? और ये मरीजों के लिए कितने घातक हो सकते हैं… इसी को लेकर दैनिक भास्कर ने एसएमएस, महिला अस्पताल, जेके लोन, आरयूएचएस, स्टेट कैंसर हॉस्पिटल के जनरल वार्ड से लेकर आईसीयू और इमरजेंसी में काम आने वाले स्ट्रेचर, चादर और तकियों की जांच कराई। जांच में खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं। ये सामान्य मरीज के लिए खतरा तो हैं ही, गंभीर रोगियों के लिए जानलेवा हो सकते हैं। एरोबेसिली और माइक्रोकोक्की जैसे बैक्टीरिया कम इम्युनिटी वाले मरीजों के लिए घातक हैं। ऐसे में जरूरी है कि वार्डों से लेकर आईसीयू और इमरजेंसी में बेहद साफ-सफाई और उन्हें संक्रमण मुक्त रखने का ध्यान रखा जाए। प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल के किस वार्ड, आईसीयू और अन्य जगह किस तरह संक्रमण का खतरा बना हुआ है, पढ़िए ये विशेष रिपोर्ट.. बेडशीट, तकिए में मिलने वाले बैक्टीरिया कितने घातक एरोबैसिली बैक्टीरिया व एरोबिक बैक्टीरिया : भर्ती मरीज की इम्युनिटी कमजोर होती है। न्यूमोनिया : एरोबैसिली बैक्टीरिया फेफड़ों में संक्रमण का कारण बन सकता है, जिससे न्यूमोनिया हो सकता है। सेप्सिस: यह बैक्टीरिया ब्लड में प्रवेश कर सकता है और सेप्सिस का कारण बन सकता है। यूरिनल मार्ग इंफेक्शन : एरोबैसिली बैक्टीरिया मूत्र मार्ग में संक्रमण का कारण बन सकता है। वेंटिलेटर-एसोसिएटेड न्यूमोनिया (VAP): आईसीयू में भर्ती मरीज को VAP होने का खतरा बना रहता है। स्किन संक्रमण: माइक्रोकोक्की बैक्टीरिया त्वचा के घावों या कटों में संक्रमण का कारण बन सकता है। माइक्रोकोक्की बैक्टीरिया: मरीज के कैथेटर या उपकरण लगा है तो माइक्रोकोक्की बैक्टीरिया इन उपकरणों के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है और संक्रमण का कारण बन सकता है।

हर कोना बीमार ब्लड बैंक डोनेशन चेयर क्या करना चाहिए एक्सपर्ट पैनल : डॉ प्रवीण मंगलूनिया फिजिशियन, डॉ. अनिल जांगिड़ आईसीयू स्पेशलिस्ट, डॉ. दिलीप दुबे सर्जरी स्पेशलिस्ट, डॉ. सुनील गुप्ता , गैस्ट्रो

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *