अस्पताल के गेट से टकराई कार, शूटर काबू शाम को रिकवरी के वक्त मुठभेड़ में घायल

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु रामदास अस्पताल वल्ला परिसर में सोमवार को समय अफरा-तफरी मच गई जब सीआईए स्टाफ बटाला की टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी। बदमाशों की गाड़ी अस्पताल के मुख्य गेट से टकरा गई, जिन्हें तुरंत काबू कर लिया गया। बटाला सीआईए स्टाफ ने जिन आरोपियों को अस्पताल परिसर से काबू किया उनमें से एक अजनाला निवासी निशान सिंह ​था। पुलिस के मुताबिक डेरा बाबा नानक में 28 जनवरी को मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह की हुई हत्या के मामले में शूटर निशान सिंह शामिल था। सोमवार शाम शूटर को हथियार बरामदगी के लिए डेरा बाबा नानक के गांव खन्ना चमारा में रजबाहे के पास ले जाया गया जहां उसने छिपाए गए हथियार से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो एक गोली शूटर निशान सिंह की टांग में लग गई। घायल निशान सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 2 सगे भाई दिलप्रीत और प्रदीप के अलावा सौरभ और मेन शूटर निशान सिंह शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *