कांकेर| जिला अस्पताल के बाहर गांधी उद्यान वाहन पार्किग का स्थल बन गया है। जहां पर बाइक के साथ चार पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। मार्ग से वाहनो के आवागमन के साथ पैदल राहगीरो को भी परेशानी हो रही है। अस्पताल को गांधी उद्यान में वाहनों को पार्क कराने पर रोक लगाना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।


