अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया प्रदर्शन:समय पर वेतन देने की मांग, सामूहिक हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

जिले के सबसे बड़े अस्पताल में 200 सुरक्षाकर्मी समय पर वेतन और वर्दी की मांग को लेकर हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांग है कि समय पर भुगतान किया जाए। अस्पताल में लगे अन्य संविदाकर्मियों को हर महीने की 7 तारीख को भुगतान किया जाता है। इनको हर बार लेट भुगतान किया जाता है। हड़ताल कर रहे सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि लंबे समय से उनको प्रत्येक महीने की निर्धारित तिथि 7 तारीख को वेतन मिलना चाहिए, लेकिन हर बार हड़ताल या विरोध प्रदर्शन करना पड़ता है। समय पर भुगतान नहीं मिलने से घर खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। यही नहीं पिछले तीन साल से वर्दी भी नहीं दी जा रही है, जबकि इनको साल में दो बार वर्दी दी जानी चाहिए। इनकी मांग है कि सुरक्षाकर्मी का समय पर भुगतान ओर वर्दी समय पर दी जा जाए। आज दो घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदशन किया। मांगे नहीं मानने पर शुक्रवार से सामूहिक हड़ताल की जाएगी। इसके लिए जिला केलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि एसआरजी अस्पताल मेडिकल कॉलेज और जनाना अस्पताल में सुरक्षाकर्मी निजी एजेंसी के माध्यम से लगे हुए हैं,लेकिन इनको वेतन भुगतान सहित अन्य सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल पर रहने के कारण यहां की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई। अस्पताल में मरीज के आने-जाने समेत आउटडोर में दिखाने के लिए सुबह से ही लोगों की बड़ी लाइन लगती रहती है। इस महीने 5 दिन गुजरने के बाद भी वेतन नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *