अस्पताल जा रहे ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत

अस्पताल में भर्ती बीमार नाती को देखने बाइक पर जा रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। ग्राम कटकोना लखनपुर निवासी 56 वर्षीय भगवान दास रविवार शाम बिलासपुर रोड पर बाइक में अपने बेटे के साथ कहीं जा रहे थे। इस दौरान वाहन की टक्कर से भगवान दास सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे को चोट नहीं आई। बेटे ने ही भगवान दास को दूसरे वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पायी। इलाज के दौरान कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। उसे सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने बताया कि भगवान दास के नाती (बेटी का पुत्र) की तबीयत खराब है। वह अंबिकापुर के एक अस्पताल में भर्ती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *