अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा

भास्कर न्यूज। हजारीबाग बरही अनुमंडलीय अस्पताल की प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ जयपाल महतो एवं संचालन डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने किया। प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार रजक एवं सीओ अमित किस्कू मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में अस्पताल प्रबंधन समिति की पिछले वर्ष से अब तक की आय व्यय की ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया गया। ब्लड स्टोरेज यूनिट एवं अल्ट्रासाउंड जांच को जल्द शुरू करने पर सहमति बनी। डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि आगामी 24 जनवरी को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी तरह की जांच इलाज के साथ साथ टीबी मरीजों को पोषक आहार कीट उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने 10 गरीब टीबी मरीज को गोद लेने की घोषणा की। इसके साथ ही बीडीओ एवं सीओ ने भी 5-5 टीबी मरीज को गोद लेकर पोषक आहार कीट उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमुख मनोज रजक ने कहा कि अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए हम सभी को ध्यान देने की जरूरत है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि के तौर पर रमेश ठाकुर को बतौर एच एम एस सदस्य रूप में निबंधित किया गया। बैठक में एक्सरे की जांच शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया। ओपीडी शुल्क 10 रुपए प्रति मरीज किया गया। बीपीएल को 50 प्रतिशत छूट दी गई है। इसके साथ ही अन्य जांच के लिए भी शुल्क निर्धारित किया गया है। मौके पर रमेश ठाकुर, सुरेंद्र रजक, कृष्णा प्रजापति, बीपीएम नारायण राम, अभय सिंहा, बिजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। बैठक में शामिल एच एम एस से जुड़े लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *