पुनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक खड़ी कार में आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात हैं, पुलिस टेक्निकल वजह बता रही है। कार मालिक डॉक्टर भी अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर थे। वे दोनों पैर से दिव्यांग है। डॉक्टर के मुताबिक, घटना रात की है। आग लगने के दौरान कार का सायरन बजा, देखा तो वह धूं-धूकर जल रही थी। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि पास नहीं जा सके। डॉक्टर नरेंद्र चौधरी ने बताया कि रात को मेरी ड्यूटी थी। मैंने अस्पताल परिसर में ही अपने बंगले के पास कार को खड़ी कर दी थी। रात के 4 बजे मुझे कार की बीप सुनाई दी। मैंने खिड़की से झांक कर देखा तो कार जल रही थीं। सुरक्षा कारणों की वजह से मैं बाहर नहीं निकला। सिक्योरिटी गार्ड ने भी पास में ही खड़ा था लेकिन मैंने उसे रोक दिया। पुनासा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मूंदी से फायर ब्रिगेड अस्पताल पहुंची, तब तक आग पूरी तरह से जल चुकी थी। यह कार कीआ सोनेट एचटी एक्स कंपनी की है। जो 2024 मॉडल की है। मेरे द्वारा यह कार (MP09DJ8701) इसी साल मार्च 2024 में खरीदी गई थी। इधर, पुनासा चौकी प्रभारी हुकुम चौधरी के मुताबिक, घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। आग किन कारणों से लगी है, इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकते है। कार मालिक डॉक्टर ने टेक्निकल फॉल्ट बताया है।


