अस्पताल में मौत, सिक्योरिटी इंचार्ज सहित तीन को नोटिस

भास्कर न्यूज| धमतरी जिला अस्पताल परिसर में मरीज की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की है। सुरक्षा इंचार्ज और रात में ड्यूटी पर तैनात 3 वार्ड ब्वाय को नोटिस दिया है। अस्पताल में सुरक्षा के दौरान सुरक्षा कर्मियों का एक-एक दिन का वेतन भी काटने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही को जिला अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई की है। 11 फरवरी को सुबह 6 बजे जिला अस्पताल में भर्ती मरीज रवि कुमार मंडावी को निकालकर परिजन ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान मरीज आईसीयू में भर्ती था। अस्पताल परिसर तक लाने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन मौके से फरार हो गए थे। इस घटना की जानकारी किसी को भी नहीं लगी। मरीज की मौत होने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। जिला अस्पताल प्रबंधन गिरीश कश्यप ने बताया कि सुरक्षा इंचार्ज को नोटिस जारी किया गया है। तीन वार्ड ब्वाय को भी नोटिस जारी हुआ है। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों के एक दिन का वेतन भी काटा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *