जालंधर | अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन ने शहीद भगत सिंह पार्क, पुरानी रेलवे रोड में वीरवार को मां बगलामुखी यज्ञ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। उन्होंने हवन के माध्यम से भक्तों को कहा कि अंहकार का विसर्जन ही परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग है। जब तक इंसान ‘‘मैं नहीं’’ त्यागता। तब तक परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं है। रावण, कंस और सिकंदर जैसे लोगों के विनाश का कारण अंहकार ही था। हवन के बाद सभी ने भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यहां गुरु माता नीरज रत्न सिकंदर, देवेशराम सिकंदर, अश्वनी कुमार यादव, अमित गुप्ता, कमल मल्होत्रा, आयुष यादव, अंकुर मल्होत्रा, अनूप शर्मा, डॉ. मुकेश अरोड़ा, मोहित, इकबाल सिंह, सतपाल, राज कुमार समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।