अहिरवारा में सरकारी जमीन में मुरुम का अवैध उत्खनन:ग्रामीणों ने पकड़ा हाईवा, एसडीएम ने किया जब्त, 3 चेन माउंटेन से हो रही थी खुदाई

दुर्ग जिले के अहिरवारा विधानसभा के नारधा मुड़पार इलाके में अवैध मुरुम और रेत खनन किया जा रहा है। मुड़पार के सरपंच ने खनन को रोकने के लिए भी कहा, लेकिन जब खनन जारी रहा तो ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर को मुरुम लेकर जा रहे हाईवा को रोककर जमकर हंगामा किया। मामला गुरुवार दोपहर का है। सूचना मिलते ही भिलाई तीन एसडीएम महेश राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने माना कि शासकीय जमीन पर मुरुम खनन किया जा रहा है, जो कि गलत है। एसडीएम के आने पर सभी हाईवा ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गए। इसके बाद एसडीएम ने अधिकारियों को हाईवा जब्त कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 3-3 चेन माउंटेन मशीन से हो रही थी खुदाई ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा ने अवैध खनन को रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी मुरुम माफिया धड़ल्ले से मुरुम खनन कर रहे हैं। पंचायत और सरपंच के मना करने के बाद भी यहां तीन-तीन चेन माउंटेन मशीन लगाकर मुरुम का खनन किया जा रहा था। मुरुम माफिया के खिलाफ होगी कार्रवाई ग्रामीणों ने एसडीएम महेश राजपूत से शिकायत किया है कि, मुरुम खनन का काम दीपक सिंह और अभिलाष नाम के किसी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं किया। ग्रामीण के खेत को बना दिया तालाब एक ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायत की है कि, मुरुम माफिया ने उससे कोई सहमति लिए बिना ही उसके पूरे खेत को खोद दिया है। एसडीएम ने वहां जाकर स्थिति को देखा। इसके बाद उन्होंने वहां चल रहे तीनों चेन माउंटेन मशीनों को जब्त करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *