आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया

बारां| आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अध्यक्ष लता मिश्रा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अध्यक्ष लता मिश्रा ने बताया कि कार्यकर्ताओं के लिए सरकार की ओर से आदेश निकाले है कि गर्भवती व धात्री महिलाओं को केंद्र पर बुलाकर या घर पर जाकर पोषाहार दिया जाए, जो की संभव नहीं है। क्योंकि कभी कभार गर्भवती महिला या धात्री महिला घर पर मिलती नहीं है। ऐसे में पूर्व की भांति परिवार के किसी भी सदस्य को पोषाहार दिए जाने व टीएचआर रजिस्टर में ही अंकित करवाए जाने के आदेश दिए जाए। आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा तकनीकी परेशानी के कारण फार्म अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में लाभार्थी को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूर्व की भांति ऑफलाइन ही फार्म भरे जाने के जल्द ही विभाग को आदेश दिए जाए। ज्ञापन देने वालों में सुमित्रा मीणा जिला मंत्री, संतोष नागर, ममता सेन, लता बाई, बंटी यादव, कौशल्या सोनी, सुशीला गोयल, चंद्रकला यादव, चंद्रकांता मीणा, सुनीता नागर आदि शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *