महासमुंद| मलेरिया दफ्तर के पास जवाहर आंगनबाड़ी में महिलाओं व कार्यकताएं को अभिव्यक्ति एप के फिर्च्स से अवगत कराया गया। साथ ही साइबर व महिला संबंधित अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। आयोजन में डीएसपी सारिका वैध, तरुणा मदनकार और चित्ररेखा नौरंगे उपस्थित रहीं। इस दौरान पुलिस टीम ने अभिव्यक्ति एप के माध्यम से महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज करना और आपताकालीन स्थिति में 112 डायल कर त्वरित सहायता के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकताएं और पुलिस टीम मौजूद थी।


