बालोद | डौंडी ब्लॉक के कुछ आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी अपने भवनों में संचालित नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे केंद्र किराये के भवनों में चलाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों और कर्मचारियों दोनों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं, कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन इतने जर्जर हैं कि बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। छत, दीवार और फर्श की खराब स्थिति के कारण संचालन में मुश्किलें आ रही हैं। नए भवन बनाने या पुराने भवनों की मरम्मत कराने ध्यान देना चाहिए।


