आंगनबाड़ी के बच्चों को याद है सरपंच-मुख्यमंत्री-राष्ट्रपति का नाम:केशकाल के गारावंडी स्थित आंगनबाड़ी का VIDEO; खेल-खेल में सीखे

कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम गारावंडी स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नन्हें बच्चे आत्मविश्वास के साथ अलग-अलग सवालों के जवाब देते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों से देश के महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्तियों के नाम पूछती हैं। बच्चे बिना किसी झिझक के सरपंच, विधायक, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के नाम बताते हैं। इसके अलावा कई बच्चों को राष्ट्रीय प्रतीक, तिरंगा और बाल अधिकारों से संबंधित जानकारी भी याद है। सोशल मीडिया में लोग कर रहे तारीफ यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। उपयोगकर्ता बच्चों की समझदारी, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे ‘नई पीढ़ी की नई सोच’ बताया है और आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं के प्रयासों की भी तारीफ की है। आंगनबाड़ी में खेल-खेल में सिखाते है आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता ने बताया कि बच्चों को रोजाना खेल-खेल में पढ़ाने की तकनीक अपनाई जाती है। इस तरीके से बच्चे न केवल चीजों को याद करते हैं, बल्कि उन्हें समझते भी हैं। गांव के सरपंच और स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस तरह की शैक्षिक पहल ग्रामीण बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी। केशकाल क्षेत्र के गारावंडी गांव के आंगनबाड़ी का है वीडियो जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति बढ़ते उत्साह को सराहा है। यह वायरल वीडियो इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलने पर ग्रामीण इलाकों के बच्चे भी किसी से पीछे नहीं हैं। केशकाल क्षेत्र के गारावंडी जैसे छोटे गांव से शुरू हुई यह पहल अब पूरे जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *