धमतरी| सोरिद वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में 6 साल तक के 90 बच्चों का वजन, ऊंचाई मापी गई। 5 गर्भवती व 6 शिशुवती महिलाओं का भी वजन मापा गया। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं के अलावा शाला त्यागी बच्चों का भी वजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक ज्ञानेंद्र गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा सिन्हा, महेश्वरी महार, ज्योति शर्मा, मालती साहू आदि उपस्थित रहे।


