आंधी-तूफान से फैली आग, महिला जिंदा जली:छतरपुर में चार बच्चे और दो महिलाएं भी झुलसी; करीब 12 घर जले

छतरपुर के एक गांव में आग लगने से करीब 12 घर जल गए। एक महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि चार बच्चे और दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना जिले की घुवारा तहसील के चिरोला गांव में शनिवार शाम की है। जहां तेज आंधी-तूफान के बीच आग लग गई। जो हवा के कारण फैल गई। आग ने गांव के करीब एक दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण फैली आग
ग्रामीणों ने बताया- शाम के वक्त मौसम अचानक बदला। तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान गांव के एक हिस्से में आग भड़क गई, जो तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलती चली गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक 10 से 12 घरों तक आग पहुंच गई। बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौके पर ही मौत
आग से महिला गुलाब रानी यादव (उम्र 65 वर्ष) झुलस गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ​​​​​वहीं, घायल बच्चों और महिलाओं को तत्काल बड़ामलहरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मृतक महिला का पोस्टमॉर्टम रविवार को बड़ामलहरा में किया जाएगा। तहसीलदार मौके पर पहुंचे, मदद का भरोसा दिया
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार कपिल शर्मा ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इसे प्राकृतिक आपदा करार देते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। ये खबर भी पढ़ें- पन्ना के 20 घरों को आग ने चपेट में लिया: गढ़ीकरहिया के रामनगर में कचरे से फैली आग पन्ना जिले के सुनवानी थाना क्षेत्र की गढ़ीकरहिया पंचायत के मजरा रामनगर में शनिवार शाम को आग लगने की घटना हुई। गांव के पास स्थित घूरे में लगी आग तेज हवाओं के कारण गांव तक पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *