अमृतसर | वीरवार को आई तेज आंधी के कारण पंडोरी लुभाना रोड केटेगरी 2 इंडस्ट्रीज फीडर के पास स्थित एक कपड़ा बनाने वाली फैक्टरी में से कपड़ा उड़ गया। सफेद रंग का यह कपड़ा बिजली ट्रांसफार्म, पोल और तारों में लिपट गया। वहीं जब बरसात आई तो कपड़ा भीगने से इस फीडर की फाल्ट पड़ गया। पावरकॉम कर्मी फीडर की पैट्रोलिंग की तो ट्रांसफार्म, तारों, पोल में कपड़ा लिपटा देखकर हैरान हो ग ए। वहीं आस-पास के लोगों का कहना था कि आंधी ने बिजली बोर्ड के सामान को पट्टियां बांध दी है ताकि कहीं टूट न जाए।


