आंबा का भवन बदहाल, सुविधाएं भी नहीं

भास्कर न्यूज | तुस्मा ग्राम पंचायत तुस्मा के शबरी डेरा में बना आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी उपेक्षा का शिकार हो गया है। यह केंद्र केवल कागजों में चालू है। जमीनी हकीकत यह है कि यहां बच्चों को जरूरी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बच्चों को न समय पर पोषण आहार मिल रहा है, न ही शिक्षा से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों की उपस्थिति बहुत कम है। केंद्र में अब तक कार्यकर्ता की नियुक्ति भी नहीं हुई है। कई बार विभाग को पत्र भेजकर शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी है। केंद्र बच्चों के पोषण, प्राथमिक शिक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। लेकिन जब केंद्र ही बंद हो जाए तो बच्चों का विकास रुक जाता है। जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार अधिकारियों से इस मुद्दे पर ध्यान देने की मांग की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र में नियमित संचालन के लिए स्थायी कार्यकर्ता की नियुक्ति जरूरी है। साथ ही निगरानी भी होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *