आइसीएसई रिजल्ट : 10वीं में विनायक व 12वीं में मुनमुन जिला टापर

भास्कर न्यूज | दुमका आइसीएसई दसवीं और इंटर का परीक्षा परिणाम बुधवार को प्रकाशित हो गया। इस बार दसवीं में जिले के पांच स्कूल होली चाइल्ड, डान बास्को, कार्मेल, संत जोसेफ और संत जेवियर स्कूल में परीक्षा हुई थी। दसवीं में संत जोसेफ स्कूल का विनायक कुमार अग्रवाल 98.2 फीसद अंक के साथ जिला का टापर बना। वहीं होली चाइल्ड की हर्षिता भालोटिया 97.60 फीसद अंक लाकर दूसरे और डान बास्को का अभि मिश्रा 97.2 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहा। एक मात्र स्कूल होली चाइल्ड में पहली बार हुई इंटर की परीक्षा में मुनमुन आर्या सर्वाधिक 94 फीसद अंक लाकर स्कूल टापर बनी। परिणाम आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने टाप करने वाले बच्चों का मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस बार संत जोसेफ स्कूल के 181 बच्चे दसवीं परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी ने सफलता हासिल की। इसमें 29 बच्चों को 90 फीसद से अधिक अंक मिले हैं। इसी विद्यालय का विनायक अग्रवाल 98.2 फीसद अंक लाकर जिला टापर बना। कारमेल स्कूल के सभी 24 बच्चों ने बाजी मारी है। धैर्य कुमार को सर्वाधिक 92 फीसद अंक मिले और वह स्कूल का टापर बना। संत जेवियर महारो में इस बार 37 छात्र व छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें सभी अच्छे अंक से सफल रहे। सनिया कुमारी को सर्वाधिक 95 फीसद अंक लाकर स्कूल की टापर बनी। होली चाइल्ड स्कूल की 116 छात्रायं परीक्षा में शामिल हुई थी। जिसमें सभी अच्छे अंकों से पास हुई। विद्यालय की हर्षिता भालोटिया 97.60 फीसद अंक लाकर विद्यालय टापर बनी। उसने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा डान बास्को के सभी बच्चों ने बाजी मारी है। 15 छात्र छात्राओं को 90 फीसद से ऊपर अंक मिले हैं। अभि मिश्रा ने सर्वाधिक 97.2 फीसद अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *