आईआईआईडी उदयपुर सेंटर नई कार्यकारिणी कल लेगी शपथ:देश के विभिन्न शहरों से लगभग 30 वरिष्ठ एवं कार्यकारी आईआईआईडी सदस्य उदयपुर आएंगे

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स (IIID) के उदयपुर सेंटर की वर्ष 2025-2027 की कार्यकारिणी का शपथ समारोह ‘एक्यम-2026’ उदयपुर के बेदला स्थित आईवो में 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। आईआईआईडी उदयपुर सेंटर की चेयरपर्सन शिखा पुरोहित ने बताया कि समारोह को पहली बार व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है ताकि डिज़ाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों का परस्पर मिलन भी हो।
समारोह में आईआईआईडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश मोदी, आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिनी शंकर जैन, सचिव अंशुमान शर्मा, उपाध्यक्ष प्रशांत रेड्डी, वीए मेहुल कामदार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उदयपुर आ रहे हैं। दोपहर में आईआईआईडी की समीक्षा बैठक होगी और शाम को 6.30 बजे नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह होगा। सेक्रेटरी अमित गौरव ने बताया कि वर्तमान में उदयपुर सेंटर में लगभग 120 पंजीकृत सदस्य हैं, जिनमें वरिष्ठ डिज़ाइनर तथा युवा पेशेवर शामिल हैं। शपथ समारेाह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का औपचारिक पदग्रहण किया जाएगा, जिनमें चेयरपर्सन शिखा पुरोहित, सेक्रेटरी अमित गौरव तथा कोषाध्यक्षर अब्बास किकाली के साथ ही करीब पंद्रह सदस्यों की टीम शामिल हैं। समारोह में जयपुर, बडौदा, अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न शहरों से लगभग 30 वरिष्ठ एवं कार्यकारी आईआईआईडी सदस्य भाग लेंगे। शिखा ने बताया कि डिज़ाइन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, युवा डिज़ाइनरों को प्रोत्साहित करने, ज्ञान के आदान-प्रदान को सशक्त बनाने तथा उदयपुर के डिज़ाइन इकोसिस्टम को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। असिम बोल्या ने बताया कि डिजायन क्षेत्र में नए युवाओं तथा असंगठित क्षेत्र के कारीगरों को मौका देने में भी आईआईआईडी अपनी भूमिका निभा रहा है। आईवो के दानिश ने बताया कि आईआईआईडी की स्थापना इस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को एकजुट करने के साथ ही व्यापार दक्षता बढाने के उद्देश्य से की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *