झारखंड के धनबाद स्थित IIT-ISM के हॉस्टल में गुरुवार को एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके बाद आईआईटी आईएसएम परिसर में हड़कंप मच गया है। छात्र का शव बाथरूम से मिला। वहीं, बाथरूम में एक नीडल (सुई) भी बरामद की गई। तन्मय 2022-26 सत्र के थर्ड ईयर का स्टूडेंट था मृतक की पहचान मध्य प्रदेश इंदौर निवासी तन्मय प्रजापति के रूप में की गई। तन्मय 2022-26 सत्र के थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। जब एक छात्र ने दरवाजा खुलवाने के लिए दस्तक दी तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। छात्र ने काफी प्रयास किया पर दरवाजा नहीं खुला। उसने इसकी सूचना सिक्योरिटी इंचार्ज को दी। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर तन्मय गिरी अवस्था में मिला। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतित हो रहा है कि छात्र ने किसी नशीली दवा का सेवन किया था और इससे उसकी मौत हुई है। हालांकि विस्तृत जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है -नौशाद आलम, डीएसपी लॉ एंड आर्डर


