आईआईटी धनबाद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन:इसरो के वैज्ञानिकों ने 8 स्कूलों के 350 छात्रों को बताए चंद्रयान-3 मिशन के अनुभव

धनबाद में बुधवार को आईआईटी-आईएसएम में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता की याद में आयोजित किया गया। इसरो के रीजनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ईस्ट (RRSC-East), कोलकाता और आईआईटी धनबाद ने संयुक्त रूप से इस आयोजन की व्यवस्था की। कार्यक्रम में धनबाद के 8 विभिन्न स्कूलों से कक्षा 9वीं और उससे ऊपर के लगभग 350 छात्र शामिल हुए। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान, चंद्रयान-3 मिशन और भविष्य की अंतरिक्ष परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्विज प्रतियोगिता और तकनीकी व्याख्यान भी आयोजित समारोह में अंतरिक्ष प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता और तकनीकी व्याख्यान भी आयोजित किए गए। छात्रों को चंद्रयान-3 के लैंडिंग सिस्टम और नेविगेशन तकनीक के बारे में बताया गया। साथ ही भारत की भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं से भी अवगत कराया गया। आईआईटी-आईएसएम के प्रोफेसर संजीत कुमार पाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करते हैं। इससे उन्हें करियर की दिशा में नई प्रेरणा मिलती है। फिजिक्स टीचर सुभाश्री बनर्जी ने बताया कि बच्चों को आज अंतरिक्ष की दुनिया से जुड़ने का मौका मिला। उन्हें वैज्ञानिकों से प्रेरणा मिली है। इससे वे भविष्य में इसरो जैसे संस्थानों में काम करने का सपना देख सकते हैं। कक्षा 10वीं की छात्रा आद्रीथा पाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव था। वह अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। चंद्रयान-3 के बारे में सीधे वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त करके उन्हें बहुत अच्छा लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *