अमृतसर| तीन दिन पहले आईईडी के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल कुमार उर्फ गज्जू को वीरवार को एसएसओसी की टीम ने दोबारा कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को दो दिन के ओर पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले भी वह दो दिन के रिमांड पर था। पुलिस के अनुसार, आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग की गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया गया। जानकारी के मुातबिक इस मामले में दो संदिग्धों के नाम सामने आए हैं।


