आईएपीटी की परीक्षा में सुमन झारखंड में अव्वल

सिटी रिपोर्टर | बोकारो जीजीपीएस बोकारो की 10वीं की छात्रा सुमन कुमारी ने भारतीय भौतिकी शिक्षक संघ के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय मानक खगोल विज्ञान परीक्षा में ग्रुप-बी श्रेणी में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित की है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर केवल 19 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमें झारखंड से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा सुमन कुमारी रहीं। उन्होंने 119 अंकों के उत्कृष्ट स्कोर के साथ राज्य टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इस पर प्राचार्य अभिषेक कुमार ने सुमन को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी निरंतर मेहनत, वैज्ञानिक जिज्ञासा और अनुशासित अध्ययन का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुमन भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेगी। उनकी यह सफलता न केवल विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह भी प्रमाण है कि भविष्य के वैज्ञानिक आकार ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *