रांची | एनएसयूआई के सदस्यों ने सोमवार को रांची यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (आईएमएस) के नवनियुक्त डायरेक्टर एसके सिंह के खिलाफ कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा से शिकायत की है। एनएसयूआई की ओर से कहा गया कि एसके सिंह की उम्र लगभग 72 वर्ष है। आईएमएस के डायरेक्टर पद पर पहले भी वह रह चुके हैं। शिकायतों पर वीसी ने शिकायत की जांच कराने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रिंस राज, सरफराज अहमद व गुलशन सिंह आदि उपस्थित थे।


