आईजी परिमाला ने पोक्सो सहित अन्य लंबित मामलों में जांच शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) एस. परिमाला ने गुरुवार को पुलिस लाइन व एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। क्राइम बैठक ली। शस्त्रागार, आरमोर वर्कशॉप, मैस, आवास सुविधा, परिवहन शाखा, डॉग स्क्वॉयड, स्टोर व कैंटीन सुविधा की समीक्षा की। आईजी ने पुलिस स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस के जवानों व अधिकारियों की संपर्क सभा में संवाद किया। इसमें पुलिसकर्मियों से समस्याओं की जानकारी लेकर आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में अपराधों व कार्रवाई को लेकर समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने महिला अत्याचार दुष्कर्म, पोक्सो व अन्य लंबित मामलों का शीघ्र जांच पूरी कर महिला व बच्चों की सुरक्षा योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं अपराधों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने और पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने की बात कही। आईजी कार्मिक ने जिले के पुलिस महकमे से बदमाशों, असामाजिक तत्वों व नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी कार्यालय में विभिन्न शाखा का निरीक्षण कर रिकॉर्ड व कार्यप्रणाली की जांच की। इस दौरान एसपी बृजेश उपाध्याय, त्वरित सेल के एएसपी फूलचंद मीणा सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *