आईटीआई, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जिला मुख्यालय की कंबाइंड बिल्डिंग इसी पंचायत में हैं स्थापित

भास्कर न्यूज | जामताड़ा जिला मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर बसी दक्षिणबहाल पंचायत की धरती पर जैसे समृद्धि ने अपने कदम जमा लिए हों। एक छोटी सी पंचायत में बड़े सपनों और संतुलित विकास का ऐसा आदर्श कि आसपास के शहरी इलाकों के लिए भी यह एक मिसाल बन गई है।कुछ कदम दूर आईटीआई और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के गेट पर बच्चों की चहलकदमी शुरू हो जाती है। गांव की सड़क से गुजरते हुए जब टोटो और चार चक्का वाहन बच्चों को स्कूल छोड़ते हैं, तो लगता है यह सिर्फ एक पंचायत नहीं, बल्कि भविष्य की नींव गढ़ने वाला शिक्षा का मंदिर है। दक्षिणबहाल की पहचान अब सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रही। शिक्षा के क्षेत्र में इसकी प्रतिष्ठा ने इसे एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है। आईटीआई, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दो निजी स्कूल, और जिला मुख्यालय की कंबाइंड बिल्डिंग यह सब एक ही पंचायत में मौजूद हैं, जो इसे खास बनाते हैं। पास से अजय नदी गुजरती है जो इस पंचायत को और खास बना देती है। कृषि क्षेत्र में यहां के किसान काफी आगे हैं। सब्जी की खेती यहां जमकर की जाती है। साक्षरता दर -95% जिला मुख्यालय से दूरी 03 किलोमीटर कनेक्टिविटी- सड़क मार्ग- बाइक, कार , टेंपो – टोटो। प्रसिद्ध स्थल पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आईटीआई व काली मंदिर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *