आईटीआई राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैंप 20 को लगेगा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में कॅरियर-ट्री द्वारा सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के लिए 20 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है। कैंप सुबह 9 बजे से शुरू होगा। प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप कैम्प में सभी शासकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से वर्ष 2018 से 2024 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेंकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, आटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *