सुकमा| युवाओं के कौशल विकास को बढावा देने व रोजगार के अवसर प्रदान करने केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सुकमा एवं कोंटा में 24 मार्च की सुबह 11 बजे से निशुल्क पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में भाग लेने के लिए 21 से 24 वर्ष की आयु सीमा वाले युवा पंजीयन करा सकते हैं।


