आईटीबीपी सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों को मदद

भास्कर न्यूज | बेनूर अति नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य के जिला नारायणपुर में 53 वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान नक्सल अभियान के साथ-साथ सुदूर अंचल के गरीब लोगं की मदद भी कर रहे है इसी क्रम में 26 मार्च को अमित भाटी सेनानी 53 वीं बटालियन आईटीबीपी के निर्देशन मे सीओबी आकाबेड़ा द्वारा कलमनार, मेटेनार, मोरेहनार, पोकेनार, अचाइली, नेदनार तथा नीरमेटा इत्यादि के ग्रामवासियों को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आकाबेड़ा मे कैंप का आयोजन कर सामान वितरण किया गया। जिसमें साइकिल, सिलाई मशीन व दैनिक इस्तेमाल में आने वाले बर्तन, कपड़े, खेती के औजार व ग्रामीण युवकों को खेल-कूद सामाग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में निरीक्षक जीडी खालीद हुसैन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि आईटीबीपी आपकी सेवा एवं सुरक्षा के लिए यहां पर तैनात है हमें अपना मित्र समझें किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप लोग कभी भी कैंप में आकर हमें बतायें हमारे जवान सदैव आप लोगों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर हैं। सभी ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में शामिल होने व इसे सुचारु रूप से सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए भारत एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं व रोजगार के अवसरों के बारे में भी ग्रामवासियों को जागरुक किया। इस दौरान जवानों द्वारा दूर-दराज से आये ग्रामीणों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई जिसकी ग्रामीणों द्वारा प्रशंसा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *