आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की धोखाधड़ी:हरियाणा सरकार के खातों से हुई, बैंक ने खुद स्टॉक एक्सचेंज को सूचना दी

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की धोखाधड़ी हुई। बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खातों में करीब 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। बैंक ने खुद स्टॉक एक्सचेंज को सूचना देकर बताया कि उसके ही कुछ कर्मचारियों ने अनधिकृत और गलत तरीके से ये गड़बड़ी की, जिसमें बाहर के कुछ लोग शामिल है। बैंक ने चार कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया है। ऐसे खुली इस धोखाधड़ी की पोल 18 फरवरी 2026 को हरियाणा सरकार के एक विभाग ने अपने अकाउंट बंद करने और फंड्स दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट की। तब बैलेंस में भारी अंतर दिखा । विभाग ने जो राशि बताई, वो बैंक में नहीं मिली! जांच शुरू हुई तो पता चला कि कई विभागों के खातों में ऐसी ही हेराफेरी हुई है। बैंक ने तुरंत 4 संदिग्ध कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *