अंडर-14: पुरानी जूनि. चयन कमेटी ने चुनी टीम राजस्थान की सलेक्शन कमेटी फिर बदल गई है। जोधपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के लिए राजस्थान की अंडर-14 टीम का चयन अब अनिल सिन्हा की अध्यक्षता वाली सलेक्शन कमेटी ने नहीं बल्कि नरेश गहलोत की अध्यक्षता में पूर्व में बनाई गई छह सदस्यीय जूनियर सलेक्शन कमेटी ने किया। 16 सदस्यीय टीम का कप्तान अनमोल को बनाया गया है। अनमोल हाल ही में आईपीएल में 14.2 करोड़ रुपए में चेन्नई से जुड़े भरतपुर के कार्तिक शर्मा के भाई हैं। चैलेंजर ट्रॉफी में अनमोल ने शतक भी लगाया था। चुनी गई टीम में चैलेंजर के कुछ परफॉर्मर मिसिंग हैं हालांकि टीम संतुलित चुनी गई है। अनमोल की खासियत यह है कि वह दोनों हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। नंबर-2 बॉलर अथर्व मालू का नाम टीम में शामिल ही नहीं अथर्व मालू बॉलिंग में नंबर-2 पर थे। उनका नाम 16 सदस्यीय टीम में नहीं है। इसी तरह गेंदबाजी में 11वें नंबर के खिलाड़ी का नाम टीम में है जबकि टॉप-10 में से 7 गेंदबाज मिसिंग हैं। इसी तरह बैटिंग में 16वें नंबर का खिलाड़ी का नाम है जबकि 6, 8, 10, 12, 15 नंबर के क्रिकेटर्स के नाम टीम लिस्ट में शामिल नहीं है। हो सकता है इनके कुछ के नाम रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हों। {टीम : अनमोल (कप्तान), आयुष रविन्द्रा (उपकप्तान), मुकुल कौशिक, आदित्य यादव (जयपुर), आदित्य यादव (सिरोही), विशेष माजोका, आदित्य शर्मा, मयूर शर्मा, दिव्यांशु धतरवाल, गौरव पूनिया, उत्सव शर्मा, लवमीत गुर्जर, धिमन कलाल, अभिमन्यु चौधरी, भावेश बघेल, पंकज। कोच : अजहरुद्दीन खान, बैटिंग कोच : अनिल यादव, सहा. कोच : अखिल लाम्बा, फिजियो : आयुष्मान शर्मा, ट्रेनर : विजय शर्मा, मैनेजर : सौरभ भदौरिया।


