आईफा में आ रहे शाहरुख से महंगा होटल-सुईट करीना-कपूर का:स्टार्स के लिए मेन्यू में बथुए-कैर सांगरी की सब्जी, माधुरी दीक्षित ने की डांस रिहर्सल

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अपना सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन जयपुर में कर रही है। बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो 8 और 9 मार्च को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में होगा। इसमें 100 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज एक साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस इवेंट में शामिल होने के लिए 7 मार्च को जयपुर पहुंचेंगे। वे होटल हयात रिजेंसी के प्रेसिडेंशियल सुईट में रुकेंगे। इस सुईट की एक रात की कीमत 2.50 लाख रुपए है। वहीं, करीना कपूर नोवेटल होटल में रहेंगी। उनके सुईट का रेंट 2.60 लाख रुपए है। इनमें बॉलीवुड के बड़े एक्टर रुकेंगे। इसके अलावा जयपुर आने वाले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए खास जायकों का मेन्यू तैयार किया गया है। अवॉर्ड्स शो के लिए गुरुवार (6 मार्च) से ही सेलिब्रिटी गेस्ट का पहुंचना शुरू हो गया था। सबसे पहले आने वालों में माधुरी दीक्षित, नुसरत भरूचा, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा शामिल हैं। माधुरी गुरुवार को डांस रिहर्सल भी की। करीना कपूर के सुईट को मैनेज करने पुणे से आई टीम आईफा अवॉर्ड के सेलिब्रिटी लिस्ट में सबसे महंगा सुईट करीना कपूर का होगा। करीब 2.60 लाख रुपए प्रति नाइट वाले इस सुईट को मैनेज करने के लिए ही अलग टीम होगा। नोवेटल की इस टास्क फोर्स के मेंबर 24 घंटे करीना के प्रेसिडेंशियल सुईट की व्यवस्था संभालेंगे। जानें- और क्या खास है करीना के होटल सुईट और उनके लिए तैयार स्पेशल मेन्यू में- शाहरुख किस होटल में रुकेंगे, क्या खास उनके प्रेसिडेंशियल सुईट में? शाहरुख खान जयपुर में आईफा के लिए तीन दिन रुकेंगे। हयात रिजेंसी में उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है। शाहरुख जिस प्रेसिडेंशियल सुईट में रहेंगे वो भी पूरी तरह तैयार है और होटल के उस हिस्से को बंद कर दिया गया है। अब जानें- क्या है शाहरुख खान के प्रेसिडेंशियल सुईट की खासियत- एक्टर-एक्ट्रेस सीखेंगे पॉट बनाना होटल हयात रिजेंसी के अनुसार- हमारे पास 245 कमरे और सुईट हैं। हम यहां आने वाले सेलेब्रिटीज को एक यूनीक एक्सपीरियंस देने का प्रयास कर रहे हैं। हम राजस्थान की कलाओं को यहां शोकेस करने वाले हैं। वेलकम से लेकर आर्ट परफॉर्मेंस में राजस्थान की झलक नजर आएगी। कलाकार यहां पॉट मेकिंग भी सीख सकेंगे।राजस्थानी फूड्स को लेकर भी हम काम कर रहे हैं। जो बड़े नाम यहां होंगे उनमें वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही, राजकुमार राव, शाहिद कपूर, मीका सिंह, हनी सिंह, अभिषेक बनर्जी सहित कई एक्टर्स और सिंगर्स भी हैं। वुमंस डे को लेकर होगा स्पेशल कार्यक्रम आईफा के इवेंट 7 मार्च ही शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित ‘द जर्नी ऑफ वीमेन इन सिनेमा’ नामक एक खास सेशन होगा। इसमें माधुरी दीक्षित और ऑस्कर विनर डायरेक्टर गुनीत मोंगा एक साथ मंच साझा करेंगी।इस इवेंट को IIFA की वाइस प्रेसिडेंट नूरीन खान होस्ट करेंगी। यह विशेष आयोजन 7 मार्च को रात 8:30 बजे जयपुर के हयात रिजेंसी मानसरोवर में होगा। इसमें फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के योगदान, उनके संघर्ष, चुनौतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। अब देखिए- होटल्स में क्या हैं तैयारियां …. जयपुर में IIFA अवॉर्ड्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… माधुरी दीक्षित-नुसरत भरूचा IIFA अवॉड्‌र्स के लिए पहुंचीं जयपुर:विजय, अपारशक्ति और अभिषेक ने किया रिहर्सल इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉड्‌र्स 8 और 9 मार्च को अपनी सिल्वर जुबली जयपुर में मनाएगा। इस साल की थीम ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ रखी गई है। गुरुवार देर शाम एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और नुसरत भरूचा जयपुर पहुंचीं। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *