लुधियाना| इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की लुधियाना शाखा ने 2026–27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और प्रबंध समिति की घोषणा कर दी है। नवगठित टीम में सीए विकास गोयल को अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ सीए राकेश कुमार ग्रोवर उपाध्यक्ष, सीए केशव गुप्ता सचिव, सीए अवनीत सिंह कोषाध्यक्ष, सीए शिल्पी शर्मा निकासा अध्यक्षा तथा सीए मोहित वासन पूर्व अध्यक्ष सह निकासा सदस्य की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा सीए सुमित भारती गुप्ता, सीए अमन गर्ग और सीए लोविश गुप्ता प्रबंध समिति सदस्य के रूप में शामिल हैं।अध्यक्ष सीए विकास गोयल ने सदस्यों के विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी कार्यकाल में उच्च स्तरीय सेमिनार, कार्यशालाएं, सम्मेलन और छात्र-केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पेशेवर ज्ञान और नेटवर्किंग को बढ़ावा मिलेगा।


