आईसीएआई बिलासपुर की नई टीम ने लिया चार्ज

बिलासपुर| आईसीएआई की बिलासपुर शाखा में नई प्रबंध समिति का गठन कर लिया गया है। इसके नए अध्यक्ष सीए मंगलेश कुमार पांडेय होंगे। उनके नेतृत्व में उपाध्यक्ष सीए अविनाश सिंह टुटेजा, सचिव सीए उदय कांत चौरसिया, कोषाध्यक्ष सीए प्रखर बंसल, सिकासा अध्यक्ष सीए मिली डे और कार्यकारणी सदस्य सीए मनीष सखूजा ने विधिवत रूप से पदभार संभाला। पदभार ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य शाखा की शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना बताया। नई समिति ने कार्यकाल के दौरान सेमिनार, वर्कशॉप कराने रूपरेखा पेश की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *