शशांक सिंह | लुधियाना शहर के आक्रामक और बेसहारा कुत्तों को रखने के उद्देश्य से हंबड़ां रोड पर नगर निगम की ओर से शुरू की गई पंजाब की पहली डॉग सैंक्चुअरी अब नई समस्या का सामना कर रही है। कर्मचारियों के मुताबिक सैंक्चुअरी में मौजूदा समय में करीब 60 कुत्ते रखे गए हैं, लेकिन यहां रोजाना 8 से 10 लोग अपने पालतू कुत्तों को छोड़ने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसमें लोग बहाना बना रहे है कि कुत्ता काट रहा, पड़ोसी के विवाद होता आदि है। लेकिन सैक्चुअरी में मौजूद कर्मचारी ऐसे लोगों को वापस लौटा रहे हैं और घर में ही रखने की सलाह दे रहे है। यहां तक कि लोग चुपचाप कुत्ता को छोड़ रहे है। जिसको देखते हुए नगर निगम की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नगर निगम ने मई माह में एक एकड़ जमीन पर डॉग सैंक्चुअरी को मंजूरी दी थी। करीब 50 लाख रुपए की लागत से दिसंबर में बाउंड्री वॉल और अन्य बुनियादी ढांचा तैयार किया गया। जनवरी में इसका संचालन शुरू हुआ। इसके संचालन के लिए निगम ने वेटनरी डॉक्टर डॉ. सुरभा जिंदल के साथ एमओयू साइन किया। उनके साथ डॉ. अजय पाल, अर्जुन समेत चार सदस्यीय टीम तैनात है। सैंक्चुअरी की क्षमता 500 कुत्तों की है और आगे और कैनल बनाए जाएंगे। यहां पर बेसहारा घायल, बीमार और कुत्तों के इलाज, नसबंदी, एंटी-रेबीज टीकाकरण और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध है। नसबंदी के बाद कुत्तों को यहां बने कमरों में रखकर देखभाल की की जाएगी। केस-1 : हाल ही में एक युवक 10 पिल्लों को बोरी में भरकर सैंक्चुअरी में फेंक गया। जिसके बाद मौजूद कर्मचारियों ने उनकी देख रेख की और अब सभी बच्चे ठीक है। सैक्चुअरी में टीम की तरफ से नियमित देखभाल हो रही है।{ केस-2 : एक युवक कुत्ते को बोरी में भरकर ले जा रहा था। आवाज सुनकर टीम ने रोक लिया। पूछताछ में उसने खाने के लिए ले जाने की बात कही। टीम ने उसे कुछ रुपये दिए। जिसके बाद उसे छोड़ा गया। डॉग सैक्चुअरी बेसहारा आक्रामक कुत्तों के लिए है। इसमें लोग पालतू कुत्तों को मत लाए। लोग से अपील है कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझे। जो लोग जबरदस्ती बाहर कुत्ते छोड़कर जा रहे है। जिसको लेकर जल्द ही डॉग सैक्चुअरी में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी। -इंदरजीत कौर मेयर, नगर निगम


