आगजनी की घटना के खिलाफ कांग्रेस ने घेरा थाना:युवक कांग्रेस अध्यक्ष के घर के बाहर खड़ी गाड़ियां जलाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

रायपुर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप के रायपुरा स्थित घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में आगजनी के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज डीडी नगर थाने का घेराव किया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर विरोध जताया। 24 घंटे का अल्टीमेटम शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला से होली के पहले शहर में पुलिसिंग व्यवस्था और कड़ी करने की मांग की। ‘अपराधियों के हौसले बुलंद’ रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह युवक कांग्रेस के पदाधिकारी पर जानलेवा हमले जैसा है और इससे अपराधियों के हौसले बुलंद होने का संकेत मिलता है। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने प्रत्येक थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की, ताकि शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। नारेबाजी के बाद आश्वासन घेराव के दौरान कन्हैया अग्रवाल, विनोद तिवारी, अनिल रायचूरा, प्रवीण चंद्राकर समेत कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाने के मुख्य द्वार पर काफी देर तक नारेबाजी की गई। बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेस ने आंदोलन स्थगित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *